Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कमर्शियल गैस मुल्य 195 रूपए बढ़ाये जाने के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

देवरिया। बरहज विधानसभा के तहसील रोड पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व मे कमर्शियल गैस सिलेंडर मुल्य एक पन्चानवे रूपये बढ़ाये जाने के विरोध में गैस सिलेंडर लकड़ी व कन्डा लेकर प्रदर्शन हुआ एक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए गैस सिलेंडर मुल्य वापस लेने की माँग की। 
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की पुरे देश में एक तरफ़ जहां गैस सिलेंडर की क़िल्लत है वहीं आम जनता को गैस सिलेण्डर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं एैसी स्थिति गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाना जनता के साथ धोखा है अगर सिलेंडर मुल्य वापस नही हुआ तो सपा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन व आंदोलन करेगी श्री रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकार बनाने से पहले प्रदेश व देश की जनता से यह वादा किया था की जब हमारी सरकार बनेगी तो हम महंगाई कम करेंगे लेकिन अब जबसे भाजपा सरकार बनी है लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जिससे प्रदेश व देश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं श्री रावत ने कहा की आज जिस तरह से भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ती जा रही हैं इससे आम जनता के साथ किसान नौजवान बेरोजगार व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं।  इस दौरान मुख्य रूप से संजय सिंह राहुल तिवारी सन्नी मिश्रा अनरूद यादव अख़्तर आलम विकास कुमार दिनेश यादव विवेक पटेल राजू मिश्रा अखिलेश कुमार अनिश राजभर राकेश सिंह अनिल सुशील रोहित रोशन प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh