Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हनुमान जी के मन्दिर मे उतरे भारत रक्षा दल के बहादुर

आजमगढ़ 5 मार्च नगर क्षेत्र में स्थापित पुरानी जेल में हनुमान जी व शिव जी का मंदिर इस जेल के नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद से उपेक्षित और कूड़े से पट जाने की सूचना पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने होली के दिन से साफ सफाई का कार्य शुरू कर आज दूसरे दिन भी यहां सफाई कार्य करके मंदिर परिसर से कूड़ा हटा दिया सफाई कार्य में लगे संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मीडिया के द्वारा हमें इस मंदिर के उपेक्षा और लावारिस हालत में पड़े रहने की जानकारी मिली तो हम लोगों को लगा कि यह मंदिर भी हम लोगों को पुकार रहा है भगवान भोले नाथ और बजरंग बली हम लोगों से सेवा लेना चाहते हैं तो हम लोगों ने तय किया कि अब हमलोग इस मंदिर की दशा सुधारने में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा करेंगे और वही सेवा कार्य शुरू कर दिए हैं ईश्वर की कृपा से कुछ ही दिनों में यहां काफी परिवर्तन दिखाई देगा,इस अवसर पर उपस्थित भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम ने बताया कि इस पुरानी जेल के इटौरा में चले जाने के बाद हम लोगों ने मांग किया आन्दोलन,धरना प्रदर्शन किया था कि यह जमीन नगर के केंद्र में स्थापित  सुरक्षित स्थान पर है यहां एक अच्छा बड़ा पार्क बनाया जाए तत्कालीन जिलाधिकारी सुहास एलवाई जी ने हमलोगों की मांग को उचित बताते हुए शासन स्तर से मांग करते हुए उन्होंने बताया था कि यहां पार्क के लिए तीन करोड़ 87लाख का धन आ गया है,हमलोग व जनता खुश थी कि यह बड़ा अच्छा काम होने वाला है लेकिन डी एम साहब का ट्रांसफर हो गया फिर पता नहीं कहां मामला उलझ गया, उसके बाद भारत रक्षा दल द्वारा प्रशासन से अनुरोध किया गया कि जब तक पार्क नहीं बनता जेल परिसर की साफ सफाई के लिए हमें दिया जाए हमारा संगठन इसे तब तक के लिए पिकनिक स्थान बना देगा ताकि लोग जेल को देख सकें,बच्चों को जेल के बैरक आदि दिखाया जा सके लोग जेल में घूमने का आनंद लें क्यों कि लोग जेल नहीं देख पाते तब प्रशासन ने कहा कि उसमें तमाम कीमती खिड़की दरवाजे हैं उन्हें ऐसे खोल देने से सब गायब हो सकता है इस तरह कई बहाने करके हम लोगों को मना कर दिया गया ,आज हम लोगों ने देखा कि अब वहां एक भी दरवाजा खिड़की नहीं बचा ,लोहे लकड़ी का कोई सामान नहीं बचा पता नहीं कौन ले गया, इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग तोड़ दिया गया है, जो भी कुछ बेचने लायक था सब तोड़ कर गायब कर दिया गया है, भोलेनाथ,बजरंग बली महाराज ने हम लोगों को इसके लिए प्रेरित किया है  हम लोगों की क्षमता के अनुसार यहाँ भी परिवर्तन दिखाई देगा। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh