Crime News / आपराधिक ख़बरे

कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चला कर संदिग्धों पर नजर रखने की बात कही।

घोसी।मऊ। घोसी में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर शाम विशेष चेकिंग अभियान के साथ पैदल मार्च कर लोगों से संवाद करते हुए सहयोग की अपील किया । कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मझवारा मोड़ से रेलवे फाटक तक स्थित देशी शराब की दुकानों और मॉडल शॉप का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान, पुलिसकर्मियों ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की गहनता से जांच की। कई दुकानों में कैमरे चालू पाए गए, जबकि कुछ स्थानों पर कैमरों की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आई। जिनको तुरन्त ठीक करने को कहा गया।
इस पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सभी कैमरों को हर समय चालू रखने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने दुकानदारों को दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी हिदायत दी। कोतवाल ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण नहीं हो।
चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक अशोक सिंह, दिनेश यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh