डीएम के निर्देश पर सहकारी समिति का सदर एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्वारा बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड पिपरा चन्द्रभान, विकास खण्ड-देवरिया सदर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान POS (Point of sale) मशीन के अनुसार उपलब्ध स्टॉक का भौतिक स्टॉक (गोदाम में उपलब्ध खाद) से मिलान किया गया जिसमें वर्तमान में 384 बोरी यूरिया व 31 बोरी डी०ए०पी० तथा एम०ओ०पी० पोटाश 40 बोरी मौके पर उपलब्ध था जो स्टाक रजिस्टर के अनुसार सही पाया गया।
निरीक्षण के दौरान उर्वरक खरीदने हेतु पप्पू जायसवाल निवासी सुबिखर व धर्मदेव पासवान, निवासी-सोनूघाट तथा सतेन्द्र यादव निवासी-पिपरा चन्द्रभान मौके पर उपस्थित मिले। इन लोगों द्वारा पूछ-ताछ के दौरान बताया गया कि 266.50 रूपये यूरिया खरीद किया गया है, जो एम०आर०पी० रेट के अनुसार सही पाया गया। केन्द्र के बाहर रेट बोर्ड व स्टॉक बोर्ड लगा हुआ पाया गया जिस पर स्टॉक व दरें स्पष्ट अंकित पाया गया। किसानों को उर्वरक शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही बिक्रय किया जा रहा था। ओवररेटिंग की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया गया। वितरण रजिस्टर में मानक के अनुसार वितरण पाया गया। कम भूमि वाले किसानों को अपेक्षा से अधिक यूरिया व डी०ए०पी० वितरण पाया गया। केन्द्र प्रभारी को तत्समय निर्देशित किया गया कि मानक से अधिक यूरिया डी०ए०पी० तथा पोटाश का वितरण न किया जाय। केन्द्र प्रभारी को शासन द्वारा निर्धारित दरो पर ही खाद बेचने व स्टॉक एवं रेट बोर्ड प्रतिदिन अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए गए। पाई गई कमियों के संबंध में केन्द्र प्रभारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
























































Leave a comment