Accidental News / दुर्घटना की खबरें

खड़े ट्रैकर में ट्रक ने मारी टक्कर।

देवरिया। जनपद के बैतालपुर स्थित डिपो के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे एक भीषण हादसा हुआ। 

देवरिया की ओर से आ रहे एक बिना नंबर प्लेट के ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालकि घटना में कोई हताहत होने की खबर नहीं है। विगत कई वर्षो से ये जगह काफी संवेदनशील बनी हुई है।

 स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर डिपो के सामने खड़े टैंकरों के अनियंत्रित तरीके होने के कारण अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

ग्रामीणों और राहगीरों ने इस संबंध में कई बार प्रशासनिक स्तर पर शिकायतें दर्ज कराई हैं। जब की इसके बावजूद यहां कोई ठोस करवाई अभी तक नहीं हुई। जिससे डिपो के पास आये दिन घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैकर जब तक सही ढंग से खड़े होने न लगे तब तक ऐसी घटनाओं को रोकना मुश्किल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh