New DELHI DTC BUS FIRE: आग का गोला बनी DTC बस, कोई हताहत नहीं
Dtc fire suddenly: राजधानी दिल्ली की डीटीसी की अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से आसपास के इलाके में धुएं का गुबार नजर आया।हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू किया।
जानकारी के अनुसार, कंझावला के लाडपुर गांव में एक डीटीसी बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि किसी के मौत या घायलों होने की सूचना नहीं है। लेकिन बस काफी हद तक जल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू किया।
वहीं दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें लाडपुर गांव के बस स्टैंड के पास डीटीसी बस में आग लगने की जानकारी मिली थी। करीब दो घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं आग लगी बस की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।



























































Leave a comment