National News / राष्ट्रीय ख़बरे

हिन्दुस्तान की बेटी को सलाम! दुनिया के सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र सियाचिन में तैनात हुई पहली महिला ऑफिसर

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र में से एक सियाचिन पर अब भारत के सपूतों के साथ अब बेचीयां भी तैनात होंगी। बता दें कि, कैप्टन शिवा चौहान को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात किया गया है। वह कुमार पोस्ट पर अपनी ड्यूटी निभा रही हैं, जो 15,632 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जानकारी के लिए बता दें कि,इस ऊंचाई पर लड़ना तो दूरसांस लेना भी इंसान के लिए दूभर हो जाता है। अब ऐसी परिस्थिति में एक बेटी की तैनाती देश के लिए एक गर्व की बात है। कैप्टन शिवा कुमार पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला हैं।
आपको बता दें कि,लेह मुख्याल फायर एंड फ्यूरी ने इस बात जानकारी साझा की है। साथ जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार है कि भारतीय सेना की ओर से किसी महिला अधिकारी की इस खतरनाक पोस्ट पर तैनाती की गई है। फायर फ्यूरी कोर ने ट्वीट किया, ‘फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कुमार पोस्ट में सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।’
हालांकि कैप्टन शिवा चौहान को इस जगह पर तैनात होने से पहले कठिन परीक्षण से गुजरना पड़ा है। भारतीय सेना के फायर एंड प्यूरी कोर को आधिकारिक तौर पर सेना का 14वां कोर के नाम से जाना जाता है, जो कि सेना के उत्तरी कमांड के अंतर्गत आता है। इनके जवानों की तैनाती चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर की जाती है। इसके साथ ही इन जवानों के कंधों पर सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी होती है। सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित युद्ध क्षेत्र है और इसे सितंबर 2021 में पर्यटन के लिए खोला गया था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh