Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसीमें बूथों पर स्पेशल कैम्प डे को लेकर एसडीएम ने सुपरवाइजरों बैठक कर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

घोसी।मऊ। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) के पुनरीक्षण अभियान को गति देने और छूट हुए पात्र मतदाताओं तथा युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए घोसी तहसील परिसर में एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता में  महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठकमें तहसील क्षेत्र के समस्त पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) ने भाग लिया।
आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होगा विशेष अभियान (स्पेशल कैम्प डे)। सभी बूथों पर सम्बन्धित अधिकारी पर्याप्त संख्या में फार्म 6,,7 लेकर उपस्थित रहेंगे।
बैठक के दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने उपस्थित सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 'स्पेशल कैम्प डे' की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पहली बार के युवा मतदाता: 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नवयुवकों एवं नवयुवतियों का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाए।
  किसी भी कारणवश अब तक नामांकित होने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
सुपरवाइजरों एवं बीएलओ को सख्त निर्देश:
एसडीएम ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों तथा मतदान केंद्रों (बूथों) पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के कार्यों की निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि
  24 अक्टूबर को सभी बीएलओ निर्धारित मतदान केंद्रों पर समय से उपस्थित रहकर फॉर्म-6 (नए नाम जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (नाम हटाने हेतु) एवं फॉर्म-8 (संशोधन हेतु) प्राप्त करेंगे।
  घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अर्ह युवा वोटर नामांकित होने से न छूटे।
  अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के अंत में एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ इस विशेष अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिवकुमार, शिवराम चौहान, राजू कुमार, रमाकांत यादव, सौरभ राय,वीआरसी रवि मौर्या, सुधाकर, आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh