तहसीलदार अरुण कुमार व अपर तहसीलदार राकेश शुक्ला की हुई तैनाती कार्यभार किया ग्रहण।
देवरिया। स्थानीय रुद्रपुर तहसीलदार के रूप में अरुण कुमार व अपर तहसीलदार न्यायिक के रूप में राकेश कुमार शुक्ला की तैनाती हुई है मंगलवार को दोनों अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। साथ ही अधिवक्ता गण के साथ परिचय समारोह में तहसीलदार अरुण कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने का आह्वान किया।
विदित होकर रुद्रपुर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा का स्थानांतरण गोरखपुर जिले के लिए हो गया था। और वे 1 सितंबर को कार्यमुक्त भी हो गए थे। तबसे तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा था कल शाम को ही तहसीलदार अरुण कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। वे बरहज तहसील से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं और मूलतः गाजीपुर जिले के सैदपुर तहसील के निवासी हैं। स्थानीय तहसील इसके पहले अल्प समय में अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
परिचय समारोह में तहसील बार संघ के अध्यक्ष सत्यानंद पांडे महामंत्री विनोद पाठक वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मणि, भोला सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश त्रिपाठी, आनंद शंकर मणि, राजेश्वरी मिश्रा परशुराम मिश्रा, सत्य प्रकाश गुप्ता,शशिभूषण, विकास त्रिपाठी सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

























































Leave a comment