विद्युत करंट की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत
दीदारगंज -आजमगढ़।दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवा गांव निवासी कल्पू गौतम सोमवार को देर शाम कुशवा बाजार में किराना की दुकान पर गृहस्थी का सामान लेने के लिए गए थे सामान लेने के बाद दुकानदार ने अपना मकान बनाने के लिए दुकान के ऊपर ही दिखाने के लिए ले गए मकान की बगल से सटा हुआ 11000 वोल्टेज का तार गुजरा था रात में दिखाई न देने के कारण तार की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलसकर छत से नीचे गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए ग्रामीणों और दुकानदार ने परिवार को सूचना देकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पर ले आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस को सूचना पर रात में ही पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पत्नी हीरावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक के पास पांच बच्चे हैं।

























































Leave a comment