नया ब्लॉक भवन का विधायक ने किया लोकार्पण
देवरिया।जनपद के विकास खंड भाटपार रानी के नवनिर्मित ब्लॉक भवन का मंगलवार को भाटपार रानी-भिंगारी मार्ग पर भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि नया ब्लॉक भवन भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुराना भवन जर्जर हो चुका था, जिससे कर्मचारियों को कार्य करने में परेशानी होती थी। नए भवन के निर्माण से कर्मचारियों सुविधाजनक कार्य करने का अवसर प्रदान होगा। ग्रामीणों को विकासखंड से संबंधित कार्यों में सुविधा होगी।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने अपने नामांकन के दौरान किए गए तीन प्रमुख वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें नए ब्लॉक भवन का निर्माण और भाटपार रानी नगर पंचायत में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बेलपार ढाले पर आरओबी निर्माण का तीसरा वादा भी शीघ्र साकार रूप लेने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सोनमती देवी, बिंदा कुशवाहा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत ब्लॉक प्रशासन की ओर से किया गया।

























































Leave a comment