Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला पत्रकारों से मारपीट के मामले में राज्यपाल के नाम तरकुलवा थाना के प्रभारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया।तरकुलवा, महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर जाति पूछकर मारपीट किए जाने के मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाजसेवी  शाहिदा खातून उर्फ़ जोया ने क्षेत्र के पत्रकार साथियों के साथ मिलकर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी तरकुलवा, देवरिया को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से महिला पत्रकारों के साथ हुई कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराने तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
समाजसेवी शाहिदा खातून उर्फ़ जोया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। महिला पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या उत्पीड़न गंभीर विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग की।।इस दौरान दिग्विजय सिंह मिथिलेश चतुर्वेदी,इस्तखार अहमद, अख्तर सिद्दीकी, शत्रुघ्न पांडेय, जावेद राजा, इरशाद अंसारी सोनू गोंड सहित दर्जनों क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh