दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
देवरिया।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खामपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर नवादा मोड़ से दबोचा गया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना खामपार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 208/2026 में धारा 70(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 5(g)/6 पाक्सो एक्ट के तहत दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित कुमार यादव उर्फ घेवर, निवासी थाना खामपार, उम्र करीब 19 वर्ष तथा बसन्त चौहान, निवासी थाना खामपार, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है।
थाना खामपार पुलिस ने विगत रात्रि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर नवादा मोड़ पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

























































Leave a comment