विद्यालयों के औचक निरीक्षण में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित, एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश
देवरिया ।प्रातः समय बरहज तहसील अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के लिए निकले जिलाधिकारी ने बिजौली तिवारी एवं पिपरा पांडेय प्राथमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता का परीक्षण करने के साथ ही शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय आने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अनुमन्य सभी सुविधाएं विद्यालय में पूरी तरह व्यवस्थित रखने के साथ ही साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी के इस निरीक्षण में बिजौली तिवारी में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन बाधित किए जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए।



























































Leave a comment