Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सोनाड़ी इंटर कॉलेज के प्रबंधक गौरव सिंह की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर,

देवरिया ।जनपद के भलुअनी थाना अंतर्गत सोनाड़ी गांव निवासी एवं सोनाड़ी इंटर कॉलेज के प्रबंधक गौरव कुमार सिंह उम्र (30)वर्ष ,सोमवार को लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि गौरव सिंह लखनऊ स्थित अपने आवास पर पत्नी और नन्ही बच्ची के साथ रहते थे। सोमवार को वह एक साथी के साथ स्कूटर से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गौरव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परिजनों ने सोमवार शाम लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनके निधन पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष बबलू सिंह सहित चंदू सिंह, प्रेमचंद्र मिश्र, एसके सिंह, रमेश चंद्र सिंह, बलवंत सिंह और सतीश सिंह समेत अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh