रणविजय चौहान को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाइयों का तांता
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री के रूप में रणविजय चौहान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता पवन सिंह चौहान ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
अधिवक्ता पवन सिंह चौहान ने कहा कि रणविजय चौहान एक जमीनी एवं जनसेवी नेता हैं, जो निरंतर आमजन के संपर्क में रहकर उनके सुख-दुःख में साथ खड़े रहते हैं। समाज के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका निरंतर प्रयास उन्हें कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच अलग पहचान दिलाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा रणविजय चौहान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। यह जिम्मेदारी क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अधिवक्ता पवन सिंह चौहान ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में रणविजय चौहान को सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिले, जिससे वे गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की और मजबूती से सेवा कर सकें।
रणविजय चौहान के क्षेत्रीय मंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अधिवक्ता पवन सिंह चौहान ने रणविजय चौहान को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की।























































Leave a comment