बरहज तहसील सभागार में हुआ समाधान दिवस का आयोजन।
देवरिया।आज बरहज तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन हुआ। समाधान दिवस पर कुल 44 आवेदन पत्रआए जिनमें से 5 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग के 17 मामले आए। पुलिस के 12, विकास के 2, खाद्य एवं रसद विभाग के 2 तथा अन्य विभागों के 11 मामले आए। अधिकारियों ने राजस्व के 5 मामलों को मौके पर निस्तारित किया, शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर एसडीएम शशिकांत मणि त्रिपाठी, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार अभीरल वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी, खंड विकास अधिकारी बरहज राजीव कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी भलुअनी भूपेंद्र राय, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार त्रिपाठी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

























































Leave a comment