Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नहर किनारे की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंस रहे देवरिया

बरियारपुर, ग्राम सभा गौर कोठी में बाबू टोला से गोसाई टोला तक नहर के किनारे बनी सड़क इन दिनों आने जाने वालों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश के बाद सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है। जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

कठिनाइयों को देखते हुए

ग्रामीणों ने सड़क की जिम्मेदारी को संभालते हुए

सड़क पर जमा कीचड़ और पानी के बीच रास्ता ठीक किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की हैठीक कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh