Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नाग पंचमी पर तुर्क पड़री बाजार में सजा विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमखम

बिलरियागंज (आजमगढ़)। नाग पंचमी के अवसर पर बिलरियागंज क्षेत्र के तुर्क पड़री बाजार में शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहलवान अखाड़े में पहुंचने लगे। अखाड़ा पूजन के बाद कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें छोटे-बड़े पहलवानों ने अपने दांव-पेंच आजमाए।

 

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के भाई अनीस अहमद रहे। इस दौरान विभिन्न मुकाबलों में शक्ति यादव को पछाड़कर अजीत यादव, अविनाश को हराकर आलोक, रामजनम को पछाड़कर प्रमोद तथा सुजीत को पटखनी देकर आर्यन विजेता बने।

 

दंगल में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आयोजकों एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अखाड़े के आयोजक अमित यादव ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के पहलवान उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

 

प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राष्ट्रीय पहलवान पप्पू यादव, फौजी अजीत यादव एवं रामवृक्ष यादव ने निभाई, जबकि संचालन नवनीत यादव ने किया।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवान, पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ खान, सभासद राजू पासवान, सभासद प्रतिनिधि अच्छेलाल यादव, आलोक यादव, प्रदीप यादव, पवन पाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों की हौसला आफजाई करते हुए पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh