Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संत रविदास के जीवन से मिलती है मानव सेवा की प्रेरणा - शशांक मणि, समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकली कलश यात्रा

देवरिया: रविवार, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से देशव्यापी 'संत रविदास समरसता संकल्प अभियान' एवं कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया है। सात माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य संत रविदास महाराज के समता, समरसता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करना है।
इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय औरा चौरी से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में निकली यह यात्रा धतूरा, बैतालपुर, बलुआ, सिर्जम सहित बैतालपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के विचारों का प्रचार-प्रसार किया तथा सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
बैतालपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में सदर सांसद शशांक मणि ने विधि-विधान के साथ कलश का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और भाजपा उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
सांसद ने कहा कि 'संत रविदास समरसता संकल्प अभियान' के माध्यम से समाज में जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समरस एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
पूजन के उपरांत सांसद ने कलश यात्रा को बलुआ के लिए रवाना किया। 
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अभियान के जिला संयोजक कृष्णनाथ राय, जिला मंत्री डा हेमंत मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद, डा अभयनाथ तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी, मुकुल मणि त्रिपाठी, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, नीलरतन जायसवाल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सात माह तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कलश यात्रा, संगोष्ठी, जनसंवाद एवं सामाजिक समरसता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh