Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाइयों के विवाद के बीच चटकी लाठियां मारपीट में महिला समेत तीन घायल

देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैना एकडंगा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते तीन सगे भाइयों में जमकर चटकी लाठियां  मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले जाया गया
पीड़ित अशोक चौहान पुत्र भृगुराज चौहान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अशोक ने बताया कि वह और उनका मंझला भाई राम लक्षन चौहान अपनी भाभी के साथ दरवाजे पर बैठे थे। तभी छोटा भाई वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर छोटे भाई ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
इस मारपीट में अशोक चौहान 50 वर्ष, राम लक्षन चौहान 42 वर्ष पुत्र भृगुराज चौहान और प्रियंका पत्नी राम लक्षन गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। परिजन तीनों घायलों को सीएचसी बरहज ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर  कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh