Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बेटे के दुर्व्यवहार से पीड़ित होकर मां बाप ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार।

देवरिया।जनपद के रुद्रपुर तहसील में बैदा गांव का एक एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है जब वृद्ध माता-पिता अपने ही बेटे की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है पूरा मामला जनपद के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम वायदा के निवासी बृजराज की है जो अपनी पत्नी श्यामा देवी को साथ लेकर कलेक्टर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताई और अपने बेटे के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। बायोवृद्ध ब्रजराज ने बताया कि मैं अपनी जीविका चलाने के लिए पिछले कई वर्षों से कोटे की दुकान चलाता हूं लेकिन अपने बड़े बेटे के आतंक के कारण आए दिन मुझे और मेरी पत्नी को मारपीट कर उत्पीड़न के साथ जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको देखते हुए मैंने वसीयतनामा कर दिया अखबार में भी गजट कराया उसके बाद उसका अत्याचार और बढ़ गया है गांव के ही कुछ लोगों के बहकावे में आकर मेरा बेटा कोटा के खिलाफ कुटरचित कर कोटा बंद करने के साथ ही मेरी हत्या की कोशिश कर रहा है मैं डीयम से गुहार लगाने आया हूं मेरे जल माल की सुरक्षा की जाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh