Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

देवरिया।जनपद के मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर-पिण्डी मार्ग पर बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बुलेट बाइक से कहीं जा रहे थे। हादसे में बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम संजाव निवासी सत्यम पुत्र शैलेश प्रसाद एवं अभिषेक पुत्र रामअशीष बुलेट से भागलपुर-पिण्डी रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान रात में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल पीएचसी भागलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की हालत नाजुक देख उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया।  
सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।  
एक साथ गांव के दो युवकों की मौत से संजाव में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh