Latest News / ताज़ातरीन खबरें

थाना अध्यक्ष राहुल सिंह खुखुन्दू ने की व्यापारियों के साथ बैठक।

देवरिया।जनपद के खुखुन्दू थाना अध्यक्ष राहुल सिंह ने आज मगहरा शिव मंदिर पर एक बैठक चौपाल के माध्यम से की जिसमें व्यापारियों के तमाम समस्याओं को उन्होंने सुना और उसकी त्वरित निस्तारण करने का निर्णय लिया मगहरा चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के संबंध व यातायात नियमों के बारे में भी उन्होंने विस्तार से समझाया । आगे उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों को किसी तरह की कोई समस्या होती है तो आप तत्काल थाने से संपर्क करें जिससे समस्याओं का समाधान मौके पर पहुंच कर किया जा सके किसी भी घटना ,दुर्घटना की जानकारी अवश्य दें। ताकि मौके पर पहुंचकर पुलिस आपका सहयोग कर सके इस बैठक के दौरान मगहरा व्यापार मंडल के बिट्टू चौहान, अमरनाथ यादव,बृजेश यादव, शेरू तिवारी, उमेश गिरी, मुन्ना प्रजापति, उपेंद्र गुप्ता, यशवंत मद्धेशिया ,अवधेश कुशवाहा, बबलू जायसवाल, अरविंद दुबे,चंदन मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh