Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने चित्र के माध्यम से दिया हरियाली का संदेश, किया पौधारोपण।

देवरिया।जनपद के लार नगर में स्थित टारगेट क्लासेस में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत देवरिया द्वारा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं विशिष्ट अतिथि करण यादव ने पौधारोपण कर किया इसके बाद आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही साथ ही अधिक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर टारगेट क्लासेस के प्रबंधक नौशाद लारी, अशरफ अली, फराज लारी, परवेज अंसारी,शाहनवाज आलम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh