Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तहसील स्तरीय को संरक्षण एवं क्रियान्वयन समिति की हुई बैठक।

देवरिया। बरहज उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय गो-संरक्षण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक में बृहद गौशाला एवं कान्हा गौशाला के संचालन की समीक्षा की गई।
एसडीएम हरिशंकर लाल ने निर्देश दिया कि सभी गौशालाओं को वृहद रूप दिया जाए ताकि निराश्रित गोवंश को बेहतर और शुभ व्यवस्थित व्यवस्थ मिल सके। उन्होंने कहा कि पशुओं को किसी प्रकार की कठिनाई ‌न हो, इसके लिए गौशालाओं से जुड़े चरागाहों में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में सीमांत गौशालाओं के अधिकृत चरागाहों पर नेपियर घास लगाने पर जोर दिया गया।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में चारा, पानी, छाया और चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था रहे। बीमार पशुओं का तत्काल उपचार कराया जाए और समय-समय पर टीकाकरण भी सुनिश्चित किया जाए। 
डॉ. अजय जायसवाल, पशु डॉ. राजेश रौनक, पैना डॉ. कंचन लता, भागलपुर/मईल पशु डॉ. राम श्याम सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी बरहज देवेश आनंद एडीओ एजी बरहज ,ईओ निरुपमा प्रताप पशूधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि शासन की मंशा के अनुरूप निराश्रित गोवंश का संरक्षण हो सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh