नाबालिग बेटी के पिता ने बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
देवरिया।एक गांव निवासी कतवारू प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
पीड़ित पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि हरिकेश चौहान, 25 वर्ष, पुत्र हरिंद्र चौहान, उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी कही नहीं मिली तो पता चला कि आरोपी उसे लेकर फरार हो गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पहले उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बेटी को बरामद करने की मांग की है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हरिकेश चौहान पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपित पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
























































Leave a comment