#वाराणसी : BH U हॉस्टल में चिकन करी में मिली मरी छिपकली, खाने से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी
वाराणसी। Banaras Hindu University के डालमिया हॉस्टल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मेस में परोसी गई चिकन करी में चिकन पीस की जगह मरी हुई छिपकली दिखाई पड़ी। घटना सामने आते ही हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि करीब 30 से 40 छात्र उसी चिकन करी को खा चुके थे, जबकि कई अन्य छात्र मेस में बैठकर भोजन कर रहे थे। जैसे ही छात्रों को खाने में छिपकली मिलने की जानकारी हुई, मेस में मौजूद छात्रों के बीच भारी नाराजगी फैल गई।
खाना खा रहे कई छात्र असहज हो गए। कुछ छात्रों ने उल्टी, मितली और तबीयत खराब होने की शिकायत की। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में छात्र मेस के बाहर जमा हो गए और खाने की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों ने मेस प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद हॉस्टल प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। मामले की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।

























































Leave a comment