घायल हिरण को बचाकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा
देवरिया बरहज । देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कपरवार नौकाटोला गांव में सोमवार को मानवता की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। गांव में एक घायल हिरण मिलने से हड़कंप मच गया, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए बेजुबान की जान बचा ली।
बुधवार को सुबह करीब 8 बजे कुछ ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे, तभी झाड़ियों के पास एक हिरण लंगड़ाकर चलते दिखा। पास जाकर देखा तो हिरण के पैर में चोट लगी थी और वह काफी कमजोर हालत में था। आशंका है कि रास्ता भटकने के दौरान वह कुत्तों के हमले या किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।
ग्रामीण बने देवदूत हिरण को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाने या भगाने के बजाय सूझबूझ दिखाई। गांव के युवाओं ने घेरकर हिरण को सुरक्षित पकड़ा और उसे पानी पिलाया। तुरंत वन विभाग बरहज रेंज को सूचना दी गई।
वन विभाग की कार्रवाई
सूचना मिलते ही वन दरोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हिरण का प्राथमिक उपचार कर उसे पशु चिकित्सालय भेजा गया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया, "हिरण नर है और लगभग 2 साल का है। पैर में हल्की चोट है। स्वस्थ होने के बाद इसे सोहागीबरवा वन्य जीव अभयारण्य में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।"
बनी मिसाल ग्रामीणों की इस जागरूकता की हर तरफ तारीफ हो रही है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा, "अगर लोग चाहें तो वन्य जीवों को बचा सकते हैं। हमारे गांव के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की है।" वन विभाग ने भी ग्रामीणों के इस कार्य को सराहा है।


























































Leave a comment