#आजमगढ़: SSP डा. अनिल कुमार की सख्ती—जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश
आजमगढ़। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं SSP के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रार्थना पत्रों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
SSP डा. अनिल कुमार ने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत भी कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की हिदायत दी, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।




















































Leave a comment