Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो छः साल तक करता रहा ब्लैकमेल शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी पुलिस ने घर से दबोचा

आजमगढ़। जनपद के थाना अतरौलिया क्षेत्र में प्रेम संबंध का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर 21 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि ग्राम रामपुर कुकुरीपुर निवासी शुभम मिश्रा का पीड़िता से करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी दौरान जुलाई 2024 में वह उसे घुमाने के बहाने बनारस ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अतरौलिया पुलिस ने 5 मई की सुबह करीब 6:25 बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh