कपरवार तिराहे पर गौरक्षा अभियान को लेकर अभिमुक्तेश्वरानंद ने किया जागरूक
देवरिया।बरहज कपरवार तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित उत्तर प्रदेश भ्रमण को लेकर जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि शंकराचार्य प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में पहुंचकर गोभक्तों को गौरक्षा के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में गोहत्या पर रोक लगाने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सशक्त गौ संरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा समाज में गौ संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने के साथ लोगों को इस अभियान से जोड़ने का कार्य करेगी। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में गौशालाओं की स्थापना और उनकी स्थिति सुधारने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह (राष्ट्रीय सचिव, लोहिया वाहिनी), मुरली मनोहर जायसवाल, पवन तिवारी, जयशंकर तिवारी, अंशु मिश्रा,राजकुमार बारी, संतोष यादव और बशिष्ट गोस्वामी सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने गौरक्षा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

























































Leave a comment