Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज में भाजपा का फ्लैग मार्च, बंगाल जीत पर मनाया जश्न

बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के नए चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर उत्साहपूर्वक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की और जीत की खुशी जाहिर की।
फ्लैग मार्च नए चौक से शुरू होकर पुराना चौक, खास बाजार होते हुए कासिमगंज तक गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक रहा और जगह-जगह लोगों ने भी इस आयोजन को देखा।
इस मौके पर चंद्र पाल, राम पाल, रामसागर सिंह, उमेश गौड़, अरविंद गुप्ता, महंत सिंह, सुरेंद्र, राजू, राधेश्याम, सुशील, संतोष, महेंद्र, कमलेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh