आजमगढ़: किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, असलाई स्कूल के पास से दबोचा
आजमगढ़। अहरौला थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को असलाई प्राइमरी स्कूल के पास से सुबह करीब 08:10 बजे दबोचा और बाद में न्यायालय में पेश कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 3 मई को वादिनी ने थाना अहरौला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को पंकज यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम अमिलिया, जबरन भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 137(2) व 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज यादव (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी इमिलिया मौजा सकरकोला, थाना अहरौला को असलाई प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल सीताराम यादव और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।



















































Leave a comment