पैन अपडेट के नाम पर ठगी के ₹3.85 लाख को, घोसी पुलिस ने पूरा पैसा वापस दिलाया
साइबर टीम की तत्परता से होल्ड हुई रकम, लंबी प्रक्रिया के बाद पीड़ित को मिली राहत
घोसी।मऊ। घोसी पुलिस की साइबर टीम की सतर्कता ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। गंगुआबारी निवासी अमरजीत चौहान के साथ 14 जनवरी 2025 को ठगी की बड़ी वारदात हुई थी। जब अज्ञात साइबर ठगों ने फोन कर उनके पैन कार्ड अपडेट कराने के नाम पर उनके खाते से ₹3,85,891 निकाल लिए।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई
साइबर ठगो के फ्रॉड के शिकार पीड़ित अमरजीत चौहान ने बिना देर किए साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में थाना घोसी की साइबर टीम निरीक्षक अपराध मोतीलाल पटेल, एसआई प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी), एसआई दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी), हेड ऑपरेटर अरविंद यादव, महिला आरक्षी काजल सिंह और महिला आरक्षी पुष्पलता पांडेय की टीम हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को संबंधित खातों में होल्ड करा दिया। इसके बाद लगातार फॉलोअप और तकनीकी प्रक्रिया के जरिए आखिरकार 6 मई 2026 को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।



























































Leave a comment