श्रीमद् भागवत कथा के निकली भव्य श्रीमद्भागवत कलश यात्रा
देवरिया ।सलेमपुर के वार्ड नंबर 1 भरौली स्थित नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर शनिवार को भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली गई ।
कलश यात्रा कथा स्थल से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नदावर घाट पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं ने कलश में जल भरा। पुनः नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर कलश स्थापित किया गया।
यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक होगा, जिसे वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राम यादव सहित संजय श्रीवास्तव, धनंजय बरनवाल, त्रिवेणी गुप्ता, सुनील ठठेरा, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, छेदीलाल जायसवाल, अखिलेश पांडे, दुर्गेश, राकेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, डॉ. पी.के. दुबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
























































Leave a comment