सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं क्रांति ज्योति ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह आयोजित
देवरिया लार :- नरेश ट्रस्ट के तत्वावधान में 11 अप्रैल 2026 को सायं 7:00 बजे प्राथमिक विद्यालय परिसर, लार (देवरिया) में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं क्रांतिज्योति महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती समारोह भव्यता से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन महान विभूतियों के आदर्शों, संघर्ष और समाज सुधार के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना था।
समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंच पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमालाएं अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ । इसके पश्चात आमंत्रित वक्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के अखण्ड भारत के निर्माण, प्रशासनिक कौशल तथा ज्योतिबा फुले के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समता के लिए किये गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के जीवन मूल्यों से जोड़ते हैं तथा उन्हें समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
























































Leave a comment