Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी में शांति समिति की बैठक, अंबेडकर जयंती जुलूस पर नई परंपरा पर रोक के निर्देश

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में अंबेडकर जयंती के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान 14 अप्रैल सहित अन्य दिनों में निकलने वाले जुलूसों और जयंती समारोहों को शांतिपूर्ण व सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जयंती समारोह के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने जोर दिया कि सभी आयोजन पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही संपन्न हों, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
बैठक में नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य जयंती समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचना है। इस अवसर पर विजय शंकर सिंह, अशोक कुमार सिंह, संजय यादव, प्रीति, इंद्रेश यादव, अभिषेक कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh