Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मृत तीन युवकों के वाहन चालक को किया गिरफ्तार

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि को जामडीह गांव के पास कार की टक्कर से तीन युवकों की मृत्यु के मामले में सम्बन्धित आरोपी फरार कार चालक को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास बृहस्पतिवार की रात्री 11.10बजे बीबीपुर निवासी तीन युवकों आजाद यादव उर्फ अज्जू, बेचनायादव एवं प्रमोद यादव जो की मोटर साइकिल से घोसी से गांव जा रहे थे। जिनकी मोटर साइकिल को जामडीह गांव के पास तेजरफ्तार टीयूवी 300कार ने टक्कर मार दिया था। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार चालक क्षतिग्रस्त कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। सीओ जितेंद्र सिंह एवं घोसी कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने  मार्गदुर्घटना केस को एसआर के तहत कार्यवाही करते हुए में शुक्रवार को घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ कार के नंबर के आधार पर कार की जानकारी प्राप्त करने के साथ सम्बन्धित आरोपी फरार चालक अभय राजभर निवासी मिर्जापुर कांझा थाना रानीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh