तेजरफ्तार का कहर तीन युवकों की मौत, बीबीपुर गांव में पसरा सन्नाटा। अपने दोस्त को पुत्ररत्न होने पर अस्पताल देखने आए थे।
घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के पास बृहस्पतिवार की देर रात तेजरफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (31) पुत्र रामसूरत यादव, आज़ाद यादव (32) पुत्र शिवनाथ यादव और प्रमोद यादव (31) पुत्र अमेरिका यादव के रूप में हुई है। बेचन यादव शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। वहीं आज़ाद यादवउर्फ अज्जू जो पूर्व प्रधान राजकुमार यादव के भाई थे बाहर रहकर कमाते थे और 9 अप्रैल को ही घर आए थे। प्रमोद यादव की शादी बीते नवंबर में ही हुई थी। जानकारी के अनुसार तीनों युवक बृहस्पतिवार की दस बजे रात्री में मोटर साइकिल से घोसी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती दोस्त उमेश की पत्नी को पुत्र पैदा होने पर उसको देखने अस्पताल गए थे। वही से आजाद यादव ने दोस्त के नवजात पुत्र की फोटो रात्री में 10.50दोस्तों को पोस्ट भी कियाथा। रात्रि में सभी घर वापस आते समय रात करीब 11.10 बजे जामडीह गांव स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास पहुंचे ही थे कि तभी मधुबन की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तीनों मोटर साइकिल से सड़क किनारे गिर पड़े और लोग जबतक उनके पास पहुंचे तब तक तीनों की सांसे थम चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और पत्नी , माता पिता के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया। काश तीनों हेलमेट पहने हुए होते तो जान बच सकती थी।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

























































Leave a comment