Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट व्यवस्था का सम्मान

कादीपुर सुल्तानपुर।श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के सफल, पारदर्शी एवं अनुशासित आयोजन के लिए स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान, हरीपुर, करौदी कला के प्रबंधक एवं पत्रकार अम्बरीश मिश्र को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक एवं समाजसेवी विवेक तिवारी द्वारा शील्ड एवं अंगवस्त्र भेंट कर प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में करौदी ब्लॉक के कुल 491 प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहाँ पूरी प्रक्रिया अत्यंत सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित गणमान्यजनों ने संस्थान की व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर विवेक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी उत्कृष्ट व्यवस्थाएं न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर को ऊँचा उठाती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालय के शांत, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण को विशेष रूप से सराहनीय बताया।
समाजसेवी डॉ. रत्नेश तिवारी ने भी इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी और इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य शिवकुमार, संचालक आलोक कुमार (बब्लू), अन्तिम मिश्र, धीरज सिंह, राकेश कुमार, दीपेश सिंह, सुधाकर, अभिषेक तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर राम विनय सिंह, प्रमुख सर्वेश मिश्र, जगदंबा उपाध्याय, रितेश दूबे, आत्माराम मिश्र, सर्वदेव उपाध्याय, आशीष मिश्र, रितेश उपाध्याय, हनुमान मौर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भी विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
अंततः स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान, हरीपुर, करौदी कला एक बार फिर शिक्षा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रतीक बनकर उभरा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh