Latest News / ताज़ातरीन खबरें
हत्या के प्रयास में 3 आरोपी को लार पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
देवरिया।जनपद के लार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों—चन्दन, शनि और डेविड (निवासी डुमरी)—को गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल की शाम पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने स्नेहा देवी के पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद थाना लार में मुकदमा दर्ज किया गया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 अप्रैल को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


























































Leave a comment