Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सलेमपुर में रेलवे सुविधाओं को लेकर ज्ञापन -फुट ओवरब्रिज–अंडरपास व ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

देवरिया।सलेमपुर, देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक (जीएम) को संबोधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन उनके अधीनस्थ अधिकारी सुमित कुमार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सौंपा गया। इस ज्ञापन में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस दौरान अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से सलेमपुर रेलवे स्टेशन के उत्तर ढाला नंबर-7 के पास, नदावर घाट रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ढाले के कारण सलेमपुर नगर दो भागों में बंटा हुआ है, जिससे आम नागरिकों, मरीजों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में मूत्रालय, एटीएम की व्यवस्था तथा स्टेशन के अंदर बंद पड़े शौचालय को पुनः चालू कराने की भी मांग रखी गई। प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर बुकिंग टिकट काउंटर स्थापित करने की आवश्यकता भी जताई गई, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
ज्ञापन में प्रयागराज जंक्शन से अयोध्या जंक्शन तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को नियमित करने, नई ट्रेनों के संचालन एवं उनके सलेमपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। यह ज्ञापन वन एवं पर्यावरण सदस्य देवरिया, संजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान डॉ. शशि प्रकाश नारायण उपाध्याय, चंद्रहास पांडेय, अशोक सिंह, उमाकांत मिश्रा, श्रीमती दुर्गा देवी, गीता, डॉ. उदय प्रताप आजाद, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शेषनाथ भाई सहित अनेक समाजसेवी, रेल यात्री एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh