Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गेँहू के खेत में आग लग जाने से करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

बिलरियागंज (आजमगढ़): बिलरियागंज क्षेत्र के  तुर्क पड़री गांव के रामप्रसाद यादव ,झारखंडे यादव पाखंडी यादव के खेत में गुरुवार को दोपहर   आग लग जाने से करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर इकट्ठा लोगों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अचानक खेत में आग लग गई। उस दौरान आसपास अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। खेत में आग लगी देख सभी मिट्टी और बालटी में पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।हवा शांत होने के वजह से ग्रामीणों ने किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू आएं । तुर्क पड़री के आशीष ने बताया कि इस आगलगी में तुर्क पड़री के रामप्रसाद यादव की लगभग आठ बिस्वा , झारखंडे की आठ बिस्वा एवं पाखंडी की लगभग चार बिस्वा मिलाकर करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh