Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेंहदावल विधानसभा के चारों नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न विधायक अनिल त्रिपाठी ने नव-निर्वाचित सभासदों को दी शुभकामनाएं

मेंहदावल। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत मेंहदावल, धर्मसिंहवा, बेलहर कलां एवं बखिरा में नवमनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सबसे पहले नगर पंचायत बखिरा में आयोजित समारोह में नव-निर्वाचित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान श्री नवल किशोर त्रिपाठी एवं  दिवाकर निषाद को विधायक ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर, नगर अध्यक्ष आमिर अंसारी, अधिशासी अधिकारी अदित्य प्रकाश यादव, मण्डल अध्यक्ष राजू भारती सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके उपरांत तहसील सभागार मेंहदावल में नगर पंचायत मेंहदावल, धर्मसिंहवा एवं बेलहर कलां के नवमनोनीत सभासदों को शपथ दिलाई गई। विधायक अनिल त्रिपाठी ने सभी सभासदों को ईमानदारी व निष्ठा के साथ जनसेवा करने का आह्वान करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण करने वाले प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:

नगर पंचायत बेलहर कलां से श्रीमती प्रेमलता राय,  हरिप्रसाद गौड़ एवं  महेन्द्र निषाद।

नगर पंचायत धर्मसिंहवा से राजू पाण्डेय एवं  चन्द्रभान निषाद।

नगर पंचायत मेंहदावल से श्रीमती बिमा शुक्ला, श्रीमती सुशीला पाठक एवं  अतुल सिंह ने शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर नगर पंचायत बेलहर कलां के अध्यक्ष सुरेन्द्र निषाद, धर्मसिंहवा के अध्यक्ष वसीउद्दिन अंसारी, उपजिलाधिकारी मेंहदावल, तहसीलदार, मण्डल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, अधिशासी अधिकारीगण, सभासद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के माध्यम से नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों का बोध कराया गया तथा क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संकल्प लिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh