Education world / शिक्षा जगत

मेडिकल कालेज, जौनपुर से पैरामेडिकल का द्वितीय बैच निकला, जूनियर ने सीनियर को दी विदाई

जौनपुरःउमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो0 आर0बी0 कमल के दिशा निर्देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम नोडल डा0 प्रियंका सिंह एवं  सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख (पैरामेडिकल) के नोडल डा0 विनोद वर्मा के द्वारा पैरामेडिकल के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन बडे़ हर्षोल्लास के मनाया गया। यह समारोह सीनियर बैच 2023-2024 के छात्रों के विदाई सम्मान में जूनियर बैच 2024-2025 के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।
 तदपश्चात चिकित्सा शिक्षकों द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि आज का दिन एक नई शुरूआत का संकेत है। आप सभी ने इस संस्थान में न केवल शिक्षा प्राप्त की है, बल्कि अनुशासन, सेवा और मानवता के मूूल्यों को भी सीखा है। पैरामेडिकल क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ आपके ज्ञान और सेवा भावना सीधे मानव जीवन को प्रभावित करती है।’’ हम आशा करते हैं कि आप जहाँ भी जाएँ हमारे कालेज का नाम रोशन करें। आपके व्यवहार और कार्यशैली से यह झलकना चाहिए कि आप एक अच्छे इंसान और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी हैं। 
 ’’विदाई केवल एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरूआत है। आप सभी ने जिस समर्पण अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त की है, वही गुण आपको सफलता के मार्ग पर आगे ले जाएंगें।’’ सभी छात्रों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और यह संदेश दिया कि वे जहां भी जाएं, संस्थान का नाम रोशन करें। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया। जिसमें जूनियर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमः नृत्य, गीत, नाटक और भाषण कोे प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। सीनियर छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। यह दिन सभी के लिए भावनात्मक और यादगार रहा। 
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक प्रो0 तबस्सुम याशमीन, प्रो0 रूचिरा सेठी, प्रो0 आशीष यादव, प्रो0 भारती यादव, प्रो0 साधना अजय, डा0 राजश्री यादव, डा0 आदर्श यादव, डा0 कुलदीप गुप्ता, डा0 मुदित चौहान, डा0 नीवन कुमार सिंह डा0 पूजा पाठक, डा0 अर्चना, डा0 प्रतिभा सिंह, डा0 पंकज कुमार एवं अन्य चिकित्सक व छात्र/छात्राएं तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh