Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी तहसील में फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण, किसानोंके लिए फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बहुत महत्वपूर्ण: एसडीएम अशोककुमारसिंह

घोसी।मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने घोसी तहसील अंतर्गत सोनाडीह, अतरसावा, मोहम्मदाबाद सिपाह और करौली गांव में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोगों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्ड है।
इस अवसर पर फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। 
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर लेकर लेखपाल के पास जाना होगा, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा सके।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों का समय से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कैम्प में एआरके सुधाकर,दिनेश यादव, धीरेन्द्र पासवान, विनोद गौतम, सुजीत शर्मा आदि लेखपाल, सहित रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, सेक्रेटरी, कोटेदार और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh