Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एनइआर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर द्वारा गोरखपुर-मऊ रेलखण्ड का विन्डो ट्रेलिंग के साथ मऊ आदि स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों निरीक्षणकिया गया।

मऊ।वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक  उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन तथा मुख्यालय एव मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोरखपुर-मऊ रेलखण्ड के विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के के अन्तर्गत देवरिया सदर,भटनी,सलेमपुर,बेल्थरा रोड व् मऊ स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का भी गहन निरीक्षण किया ।निरीक्षण के आरम्भ में महाप्रबंधक  उदय बोरवणकर ने गौरी बाजार-बैतालपुर खण्ड पर समपार संख्या 136 B1 पर लिमिटेड हाईट सब-वे के निर्माण कार्य  का निरीक्षण किया और सभी कार्य समय सीमा में  पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का संबंधित को निर्देश दिया। तदुपरांत महाप्रबंधक श्री बोरवणकर ने गोरखपुर-देवरिया रेलखण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए  देवरिया सदर स्टेशन पहुंचे और देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर  चल रहे पुनर्विकास कार्यों  का  निरीक्षण किया। देवरिया सदर स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में  महाप्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया ,प्लेटफॉर्म ,यात्री प्रतिक्षालय,यात्री आरक्षण केंद्र एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और कार्य योजना के ब्लू प्रिंट के माध्यम से स्टेशन के पुनर्विकास का अवलोकन किया और कार्य की समीक्षा की । उन्होंने देवरिया सदर स्टेशन के पुनर्विकास  से सम्बंधित सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा  के अन्दर पूर्ण करने का सम्बंधित को  निर्देश दिया।
महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने अहिल्यापुर हाल्ट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अहिल्यापुर हाल्ट स्टेशन पर प्रस्तावित गुड्स शेड का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक श्री बोरवणकर ने भटनी जं पर सर्कुलेटिंग एरिया ,प्लेटफॉर्म ,यात्री प्रतिक्षालय,टिकट काउंटरों एवं अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया साथ ही यहाँ चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता परखी । उन्होंने भटनी स्टेशन के सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने का सम्बंधित को  निर्देश दिया।महाप्रबंधक ने सलेमपुर यार्ड में स्थित समपार  सं-07 स्पेशल का संरक्षा निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी मानदंडो की जाँच की । इसके बाद उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया ,प्लेटफॉर्म ,यात्री प्रतिक्षालय,टिकट काउंटरों,वाटर बूथ एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया साथ ही अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अन्तर्गत सलेमपुर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की । 
महाप्रबंधक श्री बोरवणकर ने बेल्थरा रोड स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया ,प्लेटफॉर्म ,यात्री प्रतिक्षालय,टिकट काउंटरों समेत यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने  अमृत भारत स्टेशन विकास योजना  के अन्तर्गत बेल्थरा रोड  स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की । उन्होंने बेल्थरा रोड  स्टेशन के पुनर्विकास  से सम्बंधित सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा  के अन्दर पूर्ण करने का सम्बंधित को  निर्देश दिया। उन्होंने बेल्थरा रोड स्टेशन यार्ड में किमी 33/21 पर स्थित पॉइंट्स का सेफ्टी निरीक्षण किया और संरक्षा सुनिश्चित की ।
महाप्रबंधक ने कीड़ीहरापुर-इंदारा ब्लाक सेक्शन के मध्य किमी 50/06 पर स्थित समपार संख्या 29C नॉन इंटरलॉक  गेट का संरक्षा निरीक्षण किया, संरक्षा एवं सुरक्षा के सभी मानदंडो को परखा तथा गेट मैन  अशोक कुमार यादव का संरक्षा ज्ञान परखा और संतोष व्यक्त किया। इसके पश्चात महाप्रबंधक श्री बोरवणकर इन्दारा-मऊ ब्लॉक खण्ड के मध्य किमी सं-66/21-27 पर बने मेजर ब्रिज संख्या 72 के साउथ लाइन का गहन निरीक्षण किया।  
महाप्रबंधक श्री बोरवणकर मऊ जं. स्टेशन पर यात्री सुविधाओं - सर्कुलेटिंग एरिया ,प्लेटफॉर्म ,यात्री प्रतिक्षालय, टिकट काउंटरों, दिव्यांग जन सुविधाओं, वाटर बूथ, शौचालय, स्वचालित सीढियों, एक स्टेशन एक उत्पाद काउंटर का निरीक्षण किया । इसी क्रम में उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल बैरेक का भी निरीक्षण किया और रेलवे सुरक्षा बल के जवानो को उपलब्ध सुविधाओं का संज्ञान लिया। उन्होंने मऊ जं.  स्टेशन के पुनर्विकास  से सम्बंधित सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा  के अन्दर पूर्ण करने का सम्बंधित को  निर्देश दिया। मऊ जं. स्टेशन पर स्थापित एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत  कपड़े  के स्टाल पर महाप्रबंधक ने साड़ियों के विभिन्न उत्पाद देखे और दुकानदार से स्थानीय वस्त्र उत्पादों की जानकारी ली। उक्त जानकारी सुमित कुमार,मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुरने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh