Politics News / राजनीतिक समाचार
जयवीर सिंह 06 अक्टूबर को बरेली में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा जनपद प्रभारी मंत्री बरेली जयवीर सिंह कल 05 अक्टूबर, 2023 से 06 अक्टूबर, 2023 तक बरेली जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री कल अपराह्न 03:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर शाम तक बरेली पहुंचेगे। इसके पश्चात कुँवर प्लाजा मेन रोड, फरीदपुर, जनपद बरेली स्थित विधान परिषद सदस्य कुँवर महाराज सिंह के आवास पर जायेंगे।
अगले दिन 06 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में समस्त विभागों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून- व्यवस्था आदि की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात् स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम रखा गया है। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 06:00 बजे तक लखनऊ वापस आयेंगे।

























































Leave a comment