विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की मासिक बैठक सम्पन्
•सभी कार्यकर्त्ता घर घर जाकर जनता को सरकार विरोधी नीतियों से अवगत कराये- कनक लता
देवरिया।सरकार विरोधी नीतियों और आगामी विधानसभा सभा चुनाव को लेकर रविवार को नगरपालिका स्थित डाक बंगले पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई, जिसमे सपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने किया।
मासिक बैठक मे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि आज देश का हर वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हो चूका है । देश का नौजवान सड़को पर अपने अधिकारों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के नौजवान, किसान, मजदूर से लेकर हर वर्ग भाजपा सरकार मे महंगाई और बेरोजगारी कि मार झेलते झेलते त्रस्त हो चूका है, जिसका जीता जागता परिणाम है कि देश का किसान जो दिल्ली मे धरना देकर सरकार को काले क़ानून को वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया और अब गलत शिक्षा नीति के खिलाफ जे एन जी आज सड़को पर उतर चूका।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हम सभी समाजवादी कार्यकर्त्ता गाँव गाँव, घर घर जाकर भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों से जनता को जगाने का काम करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने और समाजवादी सरकार कि सत्ता स्थापित कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुखिया बनायें।
इसी क्रम मे पूर्व राजयसभा सांसद कनक लता सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा के प्रत्येक बूथों को मजबूती प्रदान करने का काम करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कि गलत शिक्षा नीति के कारण आज देश व प्रदेश का युवा सड़को पर है। दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनू वांचूक के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं को लाठीयों से पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक पीटा गया, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाने का काम जनता के सहयोग से कर उत्तर प्रदेश कि सत्ता पर समाजवाद का परचम लहराने का काम करे।
उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है कि हम सभी कार्यकर्त्ता घर घर जाकर जनता को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराये।
मासिक बैठक को गेनालाल यादव, स्वामिनाथ यादव, मुरली मनोहर जायसवाल,जयप्रकास सिंह, रामविलास प्रजापति, गजानंद विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी, आजम शेख, गोपी यादव,विवेक भाष्कर सहित आदि नेताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान वीरेंद्र गुप्ता, संतोष यादव, राजेंद्र यादव सहित भारी संख्या मे सपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।























































Leave a comment